Samastipur

DM ने समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- डीएम योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को नरघोघी स्थित रामजानकी मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक भी की। जिसमें ससमय निर्माण कार्य पूरा करने का आदेश दिया।

इससे पहले डीएम ने सभी भवन का निरीक्षण किया। वही निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं की संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कंपनी के पदाधिकारियों को सभी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया।

डीएम ने मीटिंग हॉल में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें बताया गया कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के बिल्डिंग का निर्माण 67 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस पर डीएम ने शेष बचे काम को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि अगर किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत आने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों के वेतन की भी जानकारी ली और कंपनी के अधिकारियों को काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन समय पर भुगतान करने का निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

1 घंटा ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

3 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

9 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

17 घंटे ago