Samastipur

समस्तीपुर में एक साल के बच्चे की टब में डूबने से मौत, मां अकेला छोड़ कर रही थी घर का काम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के काशीपुर मुहल्ले में खेलने के क्रम में एक साल के बच्चे की पानी भरे टब में डूबने से मौत हो गयी। घटना से परिवार में मातम पसरा है। घटना के दौरान बच्चे को अकेला छोड़कर मां घर का काम कर रही थी। इसी दौरान बच्चा खेलता हुआ टब के पास पहुंच गया और डूबने लगा। जब मां की नजर बच्चे पर गयी तो बच्चा बेसुध था।

इसके बाद वह उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंची, जहां से उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर पीकू वार्ड में बच्चे की जांच की गयी जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चा काशीपुर वार्ड संख्या-34 के नंदन कुमार झा का एक वर्षीय पुत्र बताया गया है। वहीं सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टर ने बताया कि बच्चे की मौत रास्ते में ही हो गयी थी। यहां आते ही बच्चे की जांच की गयी तो वह मृत था। वहीं परिजनों ने सदर अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago