Samastipur

समस्तीपुर: 5 वर्ष पहले छेड़खानी के दौरान हुए तेजाब कांड मामले में 2 लोगों के मिली 10-10 वर्ष की सजा, कोर्ट ने 20 हजार जुर्माना भी लगाया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैलाश जोशी ने समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव में 5 साल पूर्व हुए तेजाब कांड में गुरुवार को सजा सुनाई। इस मामले के आरोपी पप्पू कुमार और पंकज कुमार महतो को 10-10 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा दोनों पर 20- 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर उन्हें छह माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।

विशेष लोक अभियोजक विनोद कुमार ने बताया कि कोर्ट में आईपीसी की धारा 326a और 326b के तहत गवाह और साक्ष्य के आधार पर दोषी पाते हुए दोनों को यह सजा सुनाई। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल 9 लोगों को आरोपित किया गया था। साक्ष नहीं मिलने पर अन्य लोगों को कोर्ट ने बरी कर दिया।

क्या है पूरा मामला

बताया गया है कि 18 नवंबर 2018 हसनपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव की एक किशोरी अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान गांव के पप्पू कुमार पंकज कुमार आकर लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया गया तो और भी लोग मौके पर पहुंचे और लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लोगों पर तेजाब से भी हमला बोला गया।

जिसमें किशोरी के अलावा आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। किशोरी समेत तीन लोगों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भेजा गया था। इस मामले में हसनपुर थाने में 244/18 मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

12 घंटे ago