समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेयपुर गांव में स्थित जय हनुमान कोल्ड स्टोर पर कब्जा करने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से हवाई फायरिंग के साथ जमकर रोड़ेबाजी हुई। जिसमे दोनो पक्षों के ओर से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। इस घटना में एक ग्रामीण चिकित्सक समेत दो लोगों को गोली लगने की बात सामने आई है, जिन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन निजी अस्पताल ले गये।
गोली से घायल लोगों में राजू कुमार और ग्रामीण चिकित्सक निरंजन कुमार बताए गए हैं। जिसे इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद दलसिंहसराय थाना के साथ विद्यापतिनगर थाना, घटहो थाना की पुलिस के साथ दलसिंहसराय सीओ राजीव कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर उमा शंकर राय और बीडीओ प्रफुल चंद्र प्रकाश मौके पर पहुंच लोगो को नियंत्रित कर शांत करने में जुटे रहे।
बताया जाता है कि जय हनुमान कोल्ड स्टोर का केनरा बैंक से लोन ओवर ड्यू होने के कारण केनरा बैंक ने कोल्ड स्टोर का अधिहारण कर लिया गया था। शुक्रवार को बैंक के एजीएम घनश्याम पंकज, डिविजनल मैनेजर कृष्ण कुमार के साथ एक दूसरे पक्ष को कोल्ड स्टोर को सौंपने आए हुए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कोल्ड स्टोर के अजीत कुमार और कर्मी ने इसका विरोध करने पर दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट करने लगे।
दोनों ओर से जमकर रोड़ेबाजी और हवाई फायरिंग शुरू हो गई। घटना में दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घायल है। सभी का इलाज निजी व सरकारी अस्पताल में जारी है। समाचार प्रेषण तक दोनो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई। पुलिस टीम भी मौके पर तैनात थी।
उधर, गोली से घायल राजू कुमार राय और निरंजन कुमार का इलाज समस्तीपुर के निजी अस्पताल में जारी है। बताया गया है कि अजीत कुमार का कैनरा बैंक पर करीब 8 करोड़ रुपए बकाया था। जिस कारण करीब 1 माह पूर्व बैंक में कोल्ड स्टोरेज को सील कर लिया था और आज उसकी नीलामी कर रहा था। इसी दौरान यह मामला फंसा। जबकि दूसरे पक्ष अजीत कुमार का कहना था कि मामला कोर्ट में चल रहा है। मामले को लेकर डीआरटी इलाहाबाद में अभी सुनवाई चल रही है। इसी दौरान नीलामी किया जाना कहीं से भी नियम संगत नहीं है।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…