Samastipur

समस्तीपुर के चकमेहसी में होली के दिन बदमाशों ने युवक को मारी थी गोली, इलाज के दौरान PMCH में तोड़ा दम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराई पंचायत अंतर्गत बलहा गांव में होली पर्व को लेकर मित्र के यहां होली खेलने जा रहे युवक को अज्ञात अपराधी ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इलाज के दौरान उक्त युवक की मौत पटना में हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त युवक अपने घर बलहा गांव से बलहा हाट के पास एक गाछी में दोस्तों के यहां होली खेलने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही किसी ने उसे गोली मारकर फरार हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों को घायल अवस्था में पड़े युवक पर नजर पड़ी। फिर राहगीरों ने इस घटना की सूचना आसपास के लोगों को दिया।

लोग उक्त युवक को इलाज के लिए आनन-फानन में मुजफ्फरपुर लेकर चले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया था जहां आज गुरुवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

हालांकि ग्रामीण दबी जुबान में मृतक के बारे में बताते है की युवक भी अपराधी प्रवृत्ति का था। कई मामले में दो बार जेल भी जा चुका है, हाल ही में दो-तीन महीने पहले जेल से छूट कर आया था। कुछ लोगों का कहना है कि युवक की हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई है।

मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना क्षेत्र के गोराई पंचायत के वार्ड संख्या- 13 बलहा गांव के रहने वाले दीप नारायण ठाकुर उर्फ चुन्नू ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र अनिकेत ठाकुर के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। इधर थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने बताया की फर्द बयान या परिजनों के आवेदन पर कार्रवाई की जाएगी। वैसे पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

6 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

7 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

14 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

15 घंटे ago