समस्तीपुर :- मौसम बदलते ही घर-घर सर्दी, खांसी व बुखार का प्रकोप बढ़ने लगा है। इससे निजी अस्पताल से लेकर सरकारी अस्पतालों तक में बुखार, सर्दी व खांसी के पीड़ित मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है। स्वास्थ्य विभाग फिलहाल इसे मौसम के बदलाव के कारण वायरल बुखार मान रही है। वहीं सर्दी-खांसी को फ्लू बता रहा है। इस बदलते मौसम में खासकर बच्चों व नवजातों का ख्याल रखना बहुत जरुरी है।
शहर के मोहनपुर रोड स्थित शेखर हाॅस्पीटल एंड चाइल्ड केयर की डाॅक्टर सोनाली सुप्रिया ने बताया कि मौसम भी ठंड गर्म हो रहा है। जिसके कारण लोगों पर इसका असर हो रहा है। इस बार बीमारियों में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले इस तरह की बीमारियां चार से पांच दिन में ठीक हो जाती थीं लेकिन अब यह बीमारियां 10 से 15 दिन में ठीक हो रहीं हैं। डॉक्टर सोनाली ने इसका कारण वायरल के नए स्वरूप का होना बताया हैं। बच्चों को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। बच्चों को कोल्ड ड्रिंक, फास्ट फूड, तली भुनी चीजों की जगह खाने में हरी सब्जियां, फल, ड्राई फूट आदि का भरपूर सेवन कराना चाहिए।
डॉ. सोनाली सुप्रिया ने बताया कि तापमान में तेजी से हो रहे बदलाव का असर सभी की सेहत पर पड़ रहा है। बच्चे और बुजुर्ग की इम्युनिटी कम होती है जिसकी वजह से वे मौसम में परिवर्तन होते ही बीमाारियों की चपेट में आ जाते है। वायरल से बचाव के लिए बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
शहर के मोहनपुर रोड स्थित शेखर हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर की डॉक्टर सोनाली सुप्रिया जेनरल फिजिशियन है। वह नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ के साथ-साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ भी है। उनके अस्पताल में 24*7 PICU, NICU, Infant वार्मर, LED फोटो थेरेपी, सीरींज पंप, मल्टीपारा माॅनिटर, CPAP, नेबुलाइजर, ग्लूकोमीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, जनरल वार्ड, ऑक्सीजन समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…