Samastipur

समस्तीपुर का लाल अमरजीत जयकर पहुंचा Indian Idol के मंच पर.., हिमेश रेशमिया ने दिया बड़ा ऑफर

‘दिल दे दिया है…जान तूझे देंगे…’ ये गाना इन दिनों काफी सुनाई दे रहा है. इस गाने को गाकर अचानक से चर्चा में आने वाले समस्तीपुर के सिंगर अमरजीत जयकर ने इसे गाया और जब इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया तो यह आग की तरह फैल गया. अब अमरजीत को हिमेश रेशमिया ने अपने नए एलबम में मौका दिया है.

दरअसल अमरजीत का एक वीडियो शेयर कर सोनू सूद ने उन्हें अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका दिया था. उस एक वीडियो से अमरजीत को रातोंरात शोहरत हासिल हुई थी. जिसके बाद अमरजीत मुंबई भी आए थे. जहां उन्होंने सोनू सूद से मुलाकात भी की थी. अब अमरजीत इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचे हैं. दरअसल सोनी ने एक प्रोमो शेयर किया है. जिसमें अमरजीत जज विशाल और बाकी सभी लोगों के साथ मंच पर नजर आ रहे हैं.

विशाल उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं कि उनकी आवाज सीधा दिल तक जाती है. इसके अलावा विशाल मंच पर खड़े होकर अमरजीत से कहते हैं कि उन्हें इंडियन आइडल के अगले सीजन के लिए इंवाइट किया जाता है. इतना ही नहीं विशाल आगे कहते हैं कि वह चाहते हैं अमरजीत उनके और शेखर के साथ दो-चार गाने गाए. ये बात सुनकर वहां मौदूद हर कोई हैरान रह जाता है. वहीं खुद अमरजीत को इस बात पर यकीन नहीं होता है.

अपने इस लाइफ चेंजिंग मूमेंट को शेयर करते हुए अमरजीत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, सोनू सूद सर आपकी वजह से देखिए क्या से क्या हो गया. लु यू सोनू सर और सोनू टीवी, टोनी कक्कड़ भईया. इसके अलावा उन्होंने विशाल और हिमेश के साथ काफी लोगों को टैग करते हुए थैंक कहा है.

हिमेश ने दिया एक और मौका

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया अक्सर नई प्रतिभाओं को सामने लाने की कोशिश करते हैं. इससे पहले वे रानू मंडल को सिंगिंग का मौका दे चुके हैं. अब उन्होंने अपने एलबम ‘हिमेश के दिल से’ में ‘तेरी आशिकी ने मेरा 2.0…’ गाने का मौका अमरजीत को दिया है. हिमेश के लिए गाने की रिकॉर्डिंग करने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इसमें अमरजीत अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आ रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

39 मिनट ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

4 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

6 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

7 घंटे ago