समस्तीपुर/विभूतिपुर :- सामुदायिक स्वास्थ्य विभूतिपुर से रात के अंधेरे में दवा कालाबाजारी के मामले में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी जांच के लिए विभूतिपुर पहुंचे। सिविल सर्जन के अचानक विभूतिपुर सीएचसी में पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाकर दवा से संबंधित मामले में पूछताछ की।
इस दौरान कई मरीजों ने भी दवा नहीं मिलने की शिकायत की। बाद में सिविल सर्जन ने पत्रकारों को बताया कि इस मामले में जांच कमेटी जांच कर रही है। जांच उपरांत रिपोर्ट आने पर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों को छोड़ा नहीं जाएगा। सिविल सर्जन करीब 2 घंटे तक विभूतिपुर सीएचसी में रहे और दबाके स्टॉक से लेकर पंजी रजिस्टर्ड तक का अवलोकन किया।
बताया गया है कि इस दौरान कई गड़बड़ियां सामने आई है, हालांकि वह इस बारे में कुछ भी बताने से परहेज किया। निरीक्षण के दौरान रोसड़ा के एसडीओ ब्रजेश कुमार भी उनके साथ थे। ब्रजेश कुमार ने कहा कि इस मामले से जुड़े सभी लोगों का बयान लिया गया है। रात में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर और कर्मियों का बयान लिया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।
आपको बता दे कि मंगलवार रात विभूतिपुर सीएचसी से वहां के फार्मासिस्ट द्वारा कई झोले में रखकर सरकारी दवा और व्हीलचेयर एक दुकानदार को बेचा जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ ग्रामीणों द्वारा मामले का वीडियो बना लिया गया था। जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इस मामले को समस्तीपुर टाउन मीडिया ने प्रमुखता से चलाया था। जिसके बाद सकते में आए स्वास्थ्य प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच कमेटी का गठन किया था। गुरुवार को मामले को लेकर डीएम के आदेश पर सिविल सर्जन खुद भी पीएचसी में जांच के लिए पहुंचे हैं। सिविल सर्जन ने इस मामले में कहा है कि जांच चल रही है कोई भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…