Samastipur

समस्तीपुर: मरीजों को मिल नहीं रही दवा, सरकारी हाॅस्पीटल से रात में चोरी-छिपे हो रही दवा की बिक्री, ग्रामीणों ने पकड़ा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के CHC में रात के अंधेरे में स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा सरकारी दवा को बाजार में बेचे जाने का मामला उजागर हुआ है। रात के अंधेरे में दवा लेकर जा रहे स्वास्थ्य कर्मचारी का लोगों ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

उधर मामला उजागर होने के बाद CHC के प्रभारी ने इस मामले में एक जांच कमेटी का गठन किया है। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि जांच कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। बताया गया है कि मंगलवार की रात करीब 11-12 बजे के बीच में लोगों को सूचना मिल रही थी कि CHC के कंपाउंडर द्वारा सरकारी दवा को बाजार के एक दुकानदार के यहां बेचा जाता है। दुकानदार द्वारा CHC के बाहर अपनी कार लगाई गई थी।

कार में दवा के अलावा एक ट्राई साइकिल भी लोड की जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर पड़ी और ग्रामीणों ने वीडियो बनाना शुरू किया, तो दवा दुकानदार वहां से अपनी कार लेकर फरार हो गया। इस दौरान दवा लेकर जा रहे कंपाउंडर पकड़े गए, जो वीडियो बना रहे लोगों से बाल-बच्चे और नौकरी की दुहाई देने लगा। लोगों का कहना था कि अस्पताल में मरीजों को दवा नहीं मिल पाता है और यहां के स्वास्थ्य कर्मी दवा को बाजार में दुकानदारों के यहां बेच डालते हैं। रात के अंधेरे में दवा बेचे जाने का मामला सुबह पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। कुछ देर बाद ही मामले का वीडियो वायरल होने लगा।

वायरल हो रहे वीडियो में अस्पताल का फार्मासिस्ट चंद्रशेखर सिंह दवा और ट्राई साइकिल लेकर जाता हुआ दिख रहा है। उधर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अभय शंकर ठाकुर ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया कि मामले की जांच के लिए दो डॉक्टरों के अलावा स्वास्थ्य प्रबंधक, स्थापना लिपिक की एक कमेटी बनाई गई है जो 1 सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर इसी मामले में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

4 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

4 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

17 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

19 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

19 घंटे ago