समस्तीपुर/उजियारपुर :- समाधान यात्रा को लेकर 14 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत देसुआ गांव में आएंगे। इस दौरान वह भगवानपुर देसुआ पंचायत में विकाश कार्यों का जायजा लेंगे। जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को मुख्यमंत्री मध्य विद्यालय देसुआ के मैदान में हेलिकॉप्टर से उतरेंगे जहां वह स्कूल, लाइब्रेरी, जल-जीवन हरियाली पोखर के निरिक्षण के बाद विद्यालय परिसर में ओपन जीम का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद वहीं पास में खेतीबाड़ी कर रहे किसान से मुलाकात के बाद काली मंदिर के पास जीविका के भवन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मध्य विद्यालय के पास ही स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में स्थापित बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी कर सकते हैं।
ठाकुरबाड़ी में श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा 1959 से ही स्थापित है। ग्रामीण ठाकुरबाड़ी के अन्य देवताओं की पूजा के साथ-साथ ही उनकी भी श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना करते हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार केसरी 1958 में देसुआ गांव में आए थे। जहां आज ठाकुरबाड़ी है वहीं एक बगीचा में कई चौकी को जोड़ कर स्टेज बनाया गया था।
जहां उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित भी किया था। उनके विचारों से अभीभूत होकर ग्रामीणों ने उस समय बन रहे ठाकुरबाड़ी में राम, सीता, हनुमान के साथ श्रीबाबू की भी प्रतिमा स्थापित की थी। जिसके बाद से अब तक श्रीकृष्ण सिंह के प्रतिमा की भी पूजा अर्चना उस ठाकुरबाड़ी में की जा रही है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…