समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र में अतिक्रमण मामले की कार्रवाई एक बार फिर तेज हो चली है। बरबट्टा हाट से अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने का दूसरा नोटिस सीओ ने निर्गत किया है। सीओ ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि कार्यालय के द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है।
इसके बावजूद सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर मकान व दुकान का संचालित किया जा रहा है, जो सरकारी प्रावधान के विपरीत है। सीओ ने अतिक्रमणकारियों को 7 दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। निर्धारित तय समय के अंदर स्वयं नहीं हटाए जाने की स्थिति में बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
इसको लेकर मो. हेलाल, मो. नाजिम, शिव चंद्र महतो, राजेश ठाकुर, रामाशीष महतो, रामकिशोर साह, अशोक कुमार गुप्ता, विजय कुमार महतो को नोटिस जारी किया गया है। बताते चलें कि इसके पूर्व में भी सीओ ने नोटिस जारी किया था, लेकिन ज्यादातर अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमित जमीन नहीं हटाया था।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…