समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन पर अब जल्द ही यात्रियों को हवाई अड्डा जैसी सुविधाएं मिलेगी। स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन को विकसित करने के लिए शामिल किया गया है। यात्री दोनों छोरों पर अलग फुट ओवरब्रिज से बाहर जा सकेंगे। ये यात्री चाहे तो सीधे मल्टी लेवल कार पार्किंग में भी जा सकेंगे। स्टेशन का हर कोना सीसीटीवी कैमरा से लैस होगा। जगह-जगह इनफॉर्मेशन डिस्प्ले व एनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था होगी।
चार चक्का से आने वाले यात्री अपने वाहन के साथ सीधा दूसरी मंजिल के लेवल पर ड्रॉप ऑफ जोन में उतरकर वहीं ऊपर के रास्ते से ही स्टेशन पहुंचेंगे। मास्टर प्लान में 4 नए प्लेटफाॅर्म बनाए जाएंगे। अमृत भारत योजना के तहत समस्तीपुर स्टेशन समेत मंडल के 17 स्टेशनों को भी विश्वस्तरीय बनाने की योजना पर मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।
पहली किस्त में अभी 80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस के तहत सिर्फ समस्तीपुर स्टेशन को विकसित करने के लिए करीब 300 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च की जाएगी। इन स्टेशनों को अगले 45 सालों के विकास व यात्रियों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रख कर मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। यहां मल्टी स्टोरेज भवन के साथ ही चार पहिया टैक्सी अथवा निजी वाहनों से आने वाले यात्री एलीवेटेड रोड से सीधा दूसरी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।
डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों की संख्या के आधार पर विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि मंडल के मोतिहारी, दरभंगा व सीतामढ़ी को विश्वस्तरीय बनाने का कवायद शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत स्टेशन के पुराने भवन के स्थान पर पांच मंजिला नया भवन बनेगा। आगमन और प्रस्थान वाले यात्रियों का मूवमेंट इस तरह से प्लान किया गया है कि आपस में गुत्थम-गुत्था वाली स्थिति बिल्कुल न हो। वर्तमान फुट ओवरब्रिज के स्थान पर 120 फीट चौड़ा डिपार्चर कनकोर्स बनाया जाएगा।
समस्तीपुर के अलावा सहरसा, नरकटियागंज, घोड़ासाहन, जनकपुर, जयनगर, मधुबनी, सकरी, लहेरियासराय, मधेपुरा, बनमनखी, सुपौल, सलौना, सिमरीबख्तियारपुर, बेतिया व रक्सौल को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जाएगा।
यात्री दोनों छोरों पर अलग फुट ओवरब्रिज से बाहर जा सकेंगे। ये यात्री चाहे तो सीधे मल्टी लेवल कार पार्किंग में भी जा सकेंगे। स्टेशन का हर कोना सीसीटीवी कैमरा से लैस होगा। जगह-जगह इनफॉर्मेशन डिस्प्ले व एनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था होगी। चार चक्का से आने वाले यात्री अपने वाहन के साथ सीधा दूसरी मंजिल के लेवल पर ड्रॉप ऑफ जोन में उतरकर वहीं ऊपर के रास्ते से ही स्टेशन पहुंचेंगे। मास्टर प्लान में 4 नए प्लेटफाॅर्म बनाए जाएंगे।
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…
समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…