Samastipur

समस्तीपुर में प्रेमी युगल ने घर से भागकर की शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा- मैंने मर्जी से की है शादी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े का वीडियो रविवार की शाम से ही तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में एक युवती अपनी मर्जी से भागकर शादी करने की बात कह रही है। जिसमें युवती ने अपना नाम मौसमी कुमारी बताया है।

वीडियो के माध्यम से मौसमी कुमारी ने कहा कि उसकी उम्र 18 साल हैं। उसने 19 फरवरी 2023 को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी किशन राज साह के साथ अपनी मर्जी से शादी की हैं। हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। शादी में किसी का जोर जबरदस्ती नहीं है। इसलिए कोई भी उन दोनों के परिवारों को परेशान ना करें।

मौसमी कुमारी ने बताया कि उसने 19 फरवरी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी किशन राज साह के साथ अपनी मर्जी से शादी की हैं। यह वीडियो किसी कमरे में बनाया गया हैं। जहां मौसमी के मांग में सिंदूर दिख रहा। वहीं, बगल में बैठा किशन कुमार मोबाइल देखता हुआ नजर आ रहा। हालांकि इस दौरान वह गुमशुम ही रहता हैं। वीडियो के अलावा दोनों प्रेमी युगल ने अपनी शादी का फोटो भी वायरल किया हैं। जिसमें दोनों वर माला पहने हुए है। लड़की के मांग में सिंदूर भी नजर आ रही।

मिली जानकारी के अनुसार मौसमी और किशन दोनों के फरार होने के बाद उनके परिजन दोनों को खोजने में जुटे हुए थे इसी बीच वायरल वीडियो के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली। इधर मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष का कहना हैं कि अब तक उनके पास अपहरण अथवा लड़की के भागने से संबंधित कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ हैं। और ना ही उन्हें कोई वायरल वीडियो की जानकारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

42 मिनट ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

4 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

9 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

9 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

9 घंटे ago