समस्तीपुर/बंगरा :- समस्तीपुर जिले के राष्ट्रीय उच्चपथ- 28 पर बंगरा थाना क्षेत्र के रजवा गांव के पास दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बह रहे सरसों तेल को लूटने के लिए लोगों की होड़ लग गई। लोग जान जोखिम में डालकर भींग-भींगकर ट्रक से बह रहे सरसों तेल को विभिन्न डिब्बों में भर रहे हैं। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया है।
पूरे सड़क पर सरसों तेल बिखर चुका है। हालांकि मामले की जानकारी के बाद भी मौके पर पुलिस के नहीं पहुंचने से यही स्थिति उत्पन्न हुई है। बताया गया है कि रविवार दोपहर मुजफ्फरपुर की ओर से सरसों तेल लोड ट्रक की टक्कर ताजपुर की ओर से मुजफ्फरपुर जा रही गिट्टी लोड एक ट्रक से हो गई। इस टक्कर में दोनों ट्रक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
इसी दौरान सरसों तेल और ट्रक से सरसों तेल बहने लगा। यह देख आसपास के लोग सरसों तेल लूटने के लिए मौके पर पहुंच गए। लोग विभिन्न डिब्बों में सरसों तेल भर-भरकर घर ले जाने लगे। मामले की जानकारी इलाके में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और सरसों तेल को विभिन्न डब्बा में जमा करने में लगे हुए हैं। उधर बंगरा थाना अध्यक्ष का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। हालांकि समाचार प्रेषण तक मौके पर पुलिस टीम नहीं पहुंची थी।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…