Samastipur

समस्तीपुर: होली में रेलवे ने तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया निर्णय

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- होली में रेलवे ने तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सहरसा एवं अंबाला, मुजफ्फरपुर एवं बलसाड तथा आनंद विहार एवं राजगीर के मध्य यह ट्रेन चलायी जाएगी। गाड़ी संख्या 05577 सहरसा से अंबाला होली स्पेशल 10 मार्च से 17 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को सहरसा से 19.10 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन दूसरे दिन 00.15 बजे अंबाला पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05578 अंबाला से सहरसा होली स्पेशल 12 मार्च से 19 मार्च तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को अंबाला से 04.10 बजे चलेगी। प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.45 बजे सहरसा पहुंचेगी। यह ट्रेन अप एवं डाउन दिशा में सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, हसनपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, सीतापुर कैंट स्टेशनों पर रूकेगी।

मुजफ्फरपुर से बलसाड तक होली स्पेशल :

गाड़ी संख्या 05269 मुजफ्फरपुर से बलसाड होली स्पेशल नौ मार्च से 16 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को मुजफ्फरपुर से रात्रि 20.10 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए शनिवार को 12.30 बजे बलसाड पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05270 बलसाड से मुजफ्फरपुर साप्ताहिक होली स्पेशल 12 मार्च से 19 मार्च तक बलसाड से प्रत्येक रविवार को 13.45 बजे प्रस्थान करेगी एवं विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए मंगलवार को 02.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन हाजीपुर, छपरा, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या कैंट, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, समसाबाद टाउन, आगरा कैंट, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, बड़ोदरा, भरूच एवं सूरत स्टेशनों पर रूकेगी।

10 मार्च से चलेगी राजगीर आनंद विहार :

ट्रेन संख्या 03251 राजगीर से आनंद विहार सुपरफास्ट होली स्पेशल 10 मार्च से 24 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को राजगीर से 20.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 15.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03252 आनंद विहार से राजगीर सुपरफास्ट होली स्पेशल 11 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को आनंद विहार से 23.30 बजे प्रस्थान करेगी एवं विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 19.30 बजे राजगीर पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रूकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

10 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

17 घंटे ago