Samastipur

लेथ मशीन के दुकान की आड़ में चल रहा था मिनी गन फैक्ट्री, बंगाल और बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में उद्भेदन, 7 गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/हसनपुर :- बिहार STF और कोलकाता STF टीम के साथ समस्तीपुर DIU की टीम ने संयुक्त रूप से करवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगासागर पुल के पास बेल्डिंग दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार के साथ हथियार बनाने वाले उपकरण को भी बरामद किया है। वहीं बेल्डिंग फैक्ट्री के पीछे बने तहखाने में लेथ मसीन के अलावा बड़े स्तर पर पिस्टल निर्माण की सामग्री भी बरामद की गई है।

इस दौरान पुलिस ने मौके से सात हथियार तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मो. सलीम उर्फ विक्की, मो. एजाज, राजेश मंडल, खगड़िया जिला के मो. शमशेरदीन, मो. मुमताज आलम उर्फ मुन्ना, बेगुसराय जिला के मो. राजा और समस्तीपुर के हसनपुर का राजेश कुमार शामिल है।

इस दौरान एसटीएफ की टीम ने मौके से 13 अर्द्धनिर्मित पिस्टल बॉडी, 7 छोटा अर्द्धनिर्मित पिस्टल बॉडी, 38 अर्द्धनिर्मित पिस्टल बैरल, 7 अर्द्धनिर्मित पिस्टल स्लाइड, 27 अर्द्धनिर्मित पिस्टल ग्रीप, 1 मिलिंग मशीन, 1 ड्रिल मशीन, 1 ग्राइंडर मशीन एवं काफी मात्रा में हथियार बनाने के छोटे-छोटे कलपुर्जे बरामद किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

5 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

6 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

18 घंटे ago