Samastipur

समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, सड़क जाम 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ चौक के समीप समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी लालू दास के पुत्र रंजीत कुमार (35) के रूप में की गई है।

घटना के बाबत बताया जा रहा है कि उक्त युवक साइकिल से समस्तीपुर की ओर से मुसरीघरारी की ओर आ रहा था। इसी दौरान उक्त जगह पर सड़क पर गड्ढा होने की वजह से साइकिल स्लिप होकर गिर गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार से गाड़ी उसके सिर पर चढ़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क को जाम कर पुलिस प्रशासन से मृतक के परिजन को उचित मुआवजा, सड़क के निर्माण व वाहन पकड़ने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि सड़क टूटे रहने की वजह से आए दिन घटनाएं होती रहती है।

घटना की सूचना पर पहुंचे मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से अग्रेतर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। उसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं मृतक के परिजन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago