समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हांसा पंचायत के तहत बहेरा चौक के पास से उत्पाद विभाग की टीम ने दो युवकों को पकड़कर साथ लेते चली गई। इधर, दोनों युवक के पकड़े जाने पर स्थानीय लोग आक्रोशित होकर बहेरा चौक के पास सड़क जामकर उत्पाद विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों कि लंबी कतार लग गई।
इधर, आक्रोशित लोगों का कहना था कि जबतक निर्दोष युवक को आजाद नहीं किया जाता तबतक जाम समाप्त नही करेंगे। पकड़े गये युवक कि पहचान बहेरा चौक निवासी सुबई लाल महतो का पुत्र महेश कुमार एवं नवल किशोर पासवान का पुत्र सुनील कुमार के तौर पर कि गई है।
इधर सदर डीएसपी मो. सेहबान हबीब फखरी के निर्देश पर वारिसनगर थाना के एएसआई संजय कुमार मौके पर पहुंचे आक्रोशित लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…