केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने खाद की किल्लत के मुद्दे पर बिहार सरकार की क्लास लगाई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि देश में खाद की कोई किल्लत नहीं है। बिहार सरकार बेवजह हाय तौबा नहीं मचाए।
राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के समारोह में भाग लेने के लिए बिहार आए केंद्रीय कृषि मंत्री दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरे। कृषि मंत्री ने मखाना अनुसंधान केंद्र का भी निरीक्षण किया। एयरपोर्ट पर सांसद गोपाल जी ठाकुर समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।
कृषि मंत्री ने बिहार के नीतीश सरकार से कहा के वक्त की नजाकत को समझें। दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें और हाय-तौबा नहीं मचाएं। अगर आपको फ़र्टिलाइज़र नहीं मिला है तो प्राकृतिक खेती की ओर किसानों को ले जाना चाहिए।
कृषि मंत्री ने कहा कि ढाई लाख करोड़ की सब्सिडी देकर किसानों को ₹266 में यूरिया का बैग उपलब्ध कराया जा रहा है। नैनो यूरिया रिसर्च के द्वारा बनाया गया है। रिसर्च करके नैनो यूरिया तैयार हो गया है और आने वाले समय में नैनो डीएपी भी जल्द बनकर तैयार होगा। उस पर रिसर्च चल रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर ट्रांसपोर्ट की वजह से खाद समय पर नहीं पहुंचे तो नैनो फर्टिलाइजर का इस्तेमाल होना चाहिए। सरकार यह कोशिश करे कि ज्यादा से ज्यादा किसान नेचुरल फार्मिंग की ओर मूव करें। किसानों को आत्मा परियोजना से जोड़ें। यहां उन्हें पर्याप्त लाभ मिलेगा। राज्य सरकार किसानों को इसके लिए ट्रेनिंग दे।
दरभंगा में एग्रीकल्चर कॉलेज खोलने के संबंध में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि मखाना अनुसंधान केंद्र को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिलाने की कोशिश केंद्र सरकार करेगी।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…