Samastipur

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में 16 फरवरी से पीजी नामांकन को ऑनलाइन आवेदन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में शुक्रवार को कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय नामांकन समिति की बैठक हुई। इसमें पीजी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2022-24) के लिए नामांकन पोर्टल का डेमो प्रदर्शित किया गया। पीजी में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 16 फरवरी से एक मार्च तक निर्धारित की गई। विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि दो से नौ मार्च तक निर्धारित हुई।

विषयवार औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन 15 मार्च को होगा, जबकि आवेदित विषय को छोड़कर आवेदन में अन्य ऑनलाइन सुधार की तिथि 16 एवं 17 मार्च निर्धारित हुई। नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची का प्रकाशन 27 मार्च तथा नामांकन की तिथि 31 मार्च से 11 अप्रैल तक होगी। इसके बाद वर्गारंभ 12 अप्रैल से होगा।

बैठक में पैट 2021-22 के लिए जारी शेड्यूल को भी अनुमोदित किया गया, जबकि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के पत्र के आलोक में मैट्रिक उत्तीर्णता के बाद तीन वर्षीय अभियंत्रण डिप्लोमा के प्रमाणपत्र को इंटरमीडिएट के समकक्ष मान्यता देते हुए स्नातक में नामांकन का अनुमोदन किया गया। वहीं, आईटीआई परीक्षा उत्तीर्ण एवं उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विज्ञान संकाय (गणित, भौतिक एवं रसायन शास्त्र) के 12वीं उत्तीर्ण की समकक्षता के अनुरूप स्नातक कक्षा में नामांकन की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

2 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

6 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

7 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

9 घंटे ago