समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में हाथों में हथियार लेकर कई युवक फायरिंग करते हुए दिखे। युवकों द्वारा भोजपुरी गीत पर डांस के साथ हथियार लहराते हुए फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो 28 जनवरी की बताई गई है।
बताया गया है कि यह वीडियो मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के दुबहा पंचायत के हजरतपुर वार्ड संख्या-2 मोहल्ला का है। इस फायरिंग को लेकर गांव के लोगों ने जिले के एसपी को एक आवेदन भी भेजा है। बेनामी इस आवेदन में गांव के चार लोगों का नाम भी बताया गया है। जिसमें कहा गया है कि 28 जनवरी को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान इन लोगों ने गांव वालों के सामने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हाथों में हथियार लहराया और कई राउंड फायरिंग की। यह वीडियो गांव के ही लोगों द्वारा बनाया गया है जिसे मुकुल नामक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है।
उधर सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान गांव में लोगों द्वारा हथियार लहराने और हवाई फायरिंग किए जाने के बाद लोगों में दहशत हैं। कई ग्रामीणों का कहना है कि जानबूझकर पूजा में शामिल लोगों द्वारा फायरिंग की गई है ताकि गांव के लोगों को दहशत में रखा जा सके।
थानाध्यक्ष ने क्या कहा :
मोहिउद्दीननगर थाना अध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया कि वीडियो के बारे में उन्हें सोशल मीडिया से ही जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर वीडियो दुबहा पंचायत के हजरत पुर गांव का है अथवा नहीं। जांच उपरांत वीडियो में हथियार लहराते हुए दिख रहे युवक की पहचान होने पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…