Samastipur

समस्तीपुर में मस्जिद की जमीन को लेकर हुए विवाद में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का वीडियो हुआ वायरल

समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कोठिया गांव में दो दिन पूर्व मस्जिद की जमीन को लेकर हुए विवाद में दो गुटों के बीच हुए हिंसक झड़प का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो गुट आपस में लाठी-डंडे के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान लोगों द्वारा बीच-बचाव किए जाने काफी वीडियो सामने आ रहा है।

यहां बता दें कि खानपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कोठिया गांव में मस्जिद के 17 धूर जमीन विवाद को लेकर पिछले 1 सप्ताह से लगातार मारपीट की घटना सामने आ रही है। गत सप्ताह भी तलवारबाजी की घटना सामने आई थी। जिसमें एक ही परिवार के 3 लोग जख्मी हो गए थे। इस घटना के बाद पुनः मारपीट की घटना सामने आई है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

बताया गया है कि गांव के मोहम्मद अल्ताफ अंसारी के पूर्वजों ने मस्जिद निर्माण के लिए 17 धुर जमीन दान की थी। उक्त जमीन पर कुछ दिन पूर्व ही मस्जिद का निर्माण शुरू हुआ तो अल्ताफ ने इसका विरोध शुरू कर दिया। अल्ताफ का कहना था कि अब वह जमीन मस्जिद को नहीं देंगे। इसी बात को लेकर पिछले दिनों अल्ताफ और मोहम्मद शाहिद के बीच विवाद हो गया था जिसको लेकर तलवारबाजी की भी घटना सामने आई थी। जिसमें दोनों ओर से 7 लोग जख्मी हुए थे। बताया गया है कि उक्त जमीन विवाद को लेकर सोमवार को पुनः दोनों गुट के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष से दर्जन भर से अधिक लोग जुट गया और एक दूसरे पर लाठी डंडे से प्रहार किया।

मारपीट की इस घटना का वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा वीडियो भी बना लिया गया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला के साथ ही भी मारपीट की जा रही है। उधर खानपुर पुलिस का कहना है कि मारपीट की हो रही इस घटना को लेकर पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। मामला जमीन से जुड़ा विवाद है। मारपीट की घटना को लेकर अभी किसी पक्षों के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

19 घंटे ago