Samastipur

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर आज आएंगे समस्तीपुर, कलेक्ट्रेट में करेंगे समीक्षा बैठक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर मंगलवार को समस्तीपुर आएंगे। हेलीकॉप्टर से आने के बाद उजियारपुर प्रखंड के देसुआ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ विकास के काम की समीक्षा करेंगे। डीएम योगेंद्र सिंह व एसपी विनय तिवारी ने अधिकारियों की टीम के साथ देसुआ गांव का दौरा कर कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने सुरक्षा में लगे अधिकारियों को विशेष टास्क दिया।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उजियारपुर के देसुआ गांव में विकास से संबंधित 220 से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व उद्धाटन करेंगे। इसके लिए देसुआ के कालीस्थान मंदिर परिसर में योजनाओं का शिलापट्ट लगाया गया है। सीएम यहीं से रिमोट दबाकर सभी योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काली स्थान परिसर में कुल 8 विभागों के 18 अलग अलग स्टाल भी लगाये गये हैं। इनमें शिक्षा, कल्याण, जीविका, गन्ना, सहकारिता, कृषि, स्थानीय उद्यमी एवं स्वच्छता विभाग के स्टॉल शामिल हैं।

सोमवार शाम डीएम योगेंद्र सिंह व एसपी विनय तिवारी ने काली स्थान में जिला से आए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था में जुटे अधिकारियों को अलग अलग जिम्मेवारी भी दी। इससे पहले डीएम ने स्ट्राबेरी की खेती, जल जीवन हरियाली वाले तालाब, राम जानकी ठाकुरबाड़ी, स्कूल परिसर स्थित जिम के अलावा वार्ड 16 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सं. 136 का भौतिक रूप से जायजा लिया।

सीएम के दीदार को देसुआ सज धज कर तैयार

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए देसुआ सजधज कर तैयार हो गया है। यहां के सभी संस्थानों के भवनों को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। इनमें वार्ड 16 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 136, राजीव गांधी सेवा केंद्र सह पंचायत कार्यालय भवन, म.वि देसुआ, पब्लिक पुस्तकालय, रामजानकी ठाकुरबाड़ी, तालाब को आधुनिक तरीके से सजाया गया है। वहीं सुरक्षा के लिए लगभग सात किलोमीटर दूरी में बांस, बल्ला लगाया गया। बताया गया है कि आमलोगों का इस कार्यक्रम में प्रवेश वर्जित रहेगा।

सीएम का निर्धारित कार्यक्रम :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराह्न 2 बजे देसुआ गांव के वार्ड संख्या 12 स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में हेलीकॉप्टर से आयेंगे। उसके बाद 2:05 बजे सड़क मार्ग से वार्ड 12 में ही मिश्रित खेती का जायजा लेने जायेंगे। सीएम 2:20 में काली स्थान परिसर आएंगे। जहां आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 136 का अवलोकन करने के अलावा जिला प्रशासन द्वारा लगाये गये विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन करेंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां विकास के काम की समीक्षा करेंगे।

चिह्नित लाभुकों को देंगे चेक व प्रमाण पत्र

सीएम नीतीश कुमार देसुआ गांव में काली स्थान में आयोजित कार्यक्रम में चयनित लाभुकों को चेक व प्रमाण पत्र देंगे। इसके लिए उद्यमी, आपदा, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य विभागो के स्टॉल लगाये गये हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

30 मिनट ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

1 घंटा ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

2 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

3 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

3 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

3 घंटे ago