समस्तीपुर :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आज से तीन दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ हो गया है। 23 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले किसान मेला का उद्घाटन पशु चिकित्सक विश्वविद्यालय के कुलपति रामेश्वर सिंह और डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.एस पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया।
किसान मेला के उद्घाटन से पूर्व अतिथियों ने किसानों के द्वारा लगाए गए फल और सब्जियों के प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। वर्ष 2023 को इंटरनेशनल मिलेटियर के रूप में मनाया जा रहा है इसलिए इस मेले का थीम प्राकृतिक खेती और पोषक अनाज से किसानों की समृद्धि रखा गया है।
किसान मेला में विश्वविद्यालय के अलावे-अलग तरह के कुल 155 स्टालों भी लगाए गए है। मेले में बिहार के अलावे अन्य राज्यों से पहुंचे किसान विश्वविद्यालय के द्वारा विकसित किए गए नए कृषि संयंत्र और बीजों के साथ नई तकनीक की जानकारी हासिल किया। मेले में पहुंचने वाले किसान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस मेले से काफी खुश दिख रहे थे। उनका कहना है कि इस तरह के मेले में उन्हें खेती के नए तकनीक और नए प्रभेद की जानकारी मिलती है। जिससे किसानों को काफी फायदा मिलता है।
वहीं इस मेले के आयोजन को लेकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.एस पांडे ने बताया कि प्राकृतिक खेती आज के समय की मांग है। खासकर कोरोना काल के बाद लोगों के मन मस्तिष्क में जैविक उत्पादों की मांग काफी बढ़ गई है। इन चीजों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के द्वारा इसे बढ़ावा देने के लिए लगातार अनुसंधान किए जा रहे हैं और इस मेले के माध्यम से किसानों को जानकारी दी जा रही है। उनका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों के बीच इन तकनीकों को साझा किया जाए ताकि किसान कम खर्च में ज्यादा मुनाफा कमा कर अपनी आय को बढ़ा सकें।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…