Samastipur

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में तीसरा दीक्षांत समारोह आज, केन्द्रीय कृषि मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को होने वाले दीक्षांत में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर छात्रों को गोल्ड मेडल व डिग्री का वितरण करेंगे। दीक्षात समारोह के लिए विवि के ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा परिसर में विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। जिसे आकर्षक रूप दिया गया है।

दीक्षांत समारोह को लेकर सोमवार को कुलपति डॉ. पीएस पांडेय, कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार समेत डीन डायरेक्टरों ने स्टेज रिहर्सल किया। इस दौरान समारोह के दौरान होने वाली गतिविधि पर चर्चा करते हुए उसे कार्यरूप दिया गया।

इसके अलावा विवि प्रशासनिक भवन परिसर में नवनिर्मित 100 फीट ऊंचे फ्लैग पोस्ट पर झंडा फहराने के तौर तरीका देखा गया। विदित हो कि विवि परिसर में करीब आधे दर्जन विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी होना है जिसके लिए शिलापट लगाया जा चुका है। अतिथियों के आगमन व प्रस्थान के रास्ते में हार्डिंग व कटआउट लगाए गए है।

Avinash Roy

Recent Posts

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

25 मिनट ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

18 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

23 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

1 दिन ago