Samastipur

अडाणी प्रकरण के विरोध में समस्तीपुर कांग्रेस कमेटी ने स्टेट बैंक की शाखा के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- अडाणी प्रकरण के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को स्टेट बैंक की शाखा के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इससे पहले मथुरापुर स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय से जुलूस निकाला गया जो विभिन्न मार्गो से गुजरने के बाद स्टेट बैंक की झिल्ली चौक शाखा के समक्ष पहुंच प्रदर्शन में बदल गया। प्रदर्शन के बाद सभा की गयी जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की।

सभा में जिला अध्यक्ष ने केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर पूंजीपतियों के हाथों देश व गरीबों का लुटवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अडाणी कंपनी के कथित घोटाले तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के आला अधिकारियों एवं केंद्र सरकार की मिलीभगत से देश के करोड़ों किसानों, मजदूरों और गरीब की गाढ़ी कमाई डूबने के कगार पर हे। उन्होंने इसकी जांच देश के मुख्य न्यायधीश की निगरानी अथवा संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग की।

सभा को जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, विशेश्वर राय, महासचिव सतीशचंद्र चौधरी, अब्दुल फत्ताह, मुकेश कुमार चौधरी, देविता देवी गुप्ता, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो. मोहिउद्दीन, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय, कामेश्वर पासवान, रामविलास राय, राजन कुमार वर्मा, अनुरूप मिश्रा, उपेंद्रनाथ तिवारी, सुशील कुमार राय, परमानंद मिश्र, विश्वनाथ सिंह हजारी आदि ने संबोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

39 मिनट ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

60 मिनट ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के 6 प्रमुख चौक-चौराहों पर बन रहे ट्रैफिक पुलिस पोस्ट

समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…

2 घंटे ago

मुसलमानों को भी आरक्षण मिले; दलितों का जिक्र कर अशोक चौधरी ने कर दी बड़ी मांग

बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…

3 घंटे ago