Samastipur

समस्तीपुर: दाह-संस्कार से लौट रही ट्रैक्टर 15 फीट नीचे गड्ढे में पलटी, 1 की मौत और 6 लोग घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले की मोहनपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बोथ नाला चौक के पास दाह संस्कार से लौट रही एक ट्रैक्टर के पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान मोहनपुर ओपी क्षेत्र के हरेल वार्ड संख्या-8 मोहल्ला के गणेश पासवान के पुत्र बिरजू पासवान (25 वर्ष) के रूप में की गई है। जबकि घायलों में उसी गांव के संजीव पासवान, बेचन पासवान, पृथ्वी पासवान, दीपक पासवान आदि शामिल हैं। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि हरेल गांव की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। सुबह लोग महिला का अंतिम संस्कार के लिए गंगा तट पर गए थे। गंगा तट से लौटने के दौरान बोथ नाला चौक के पास ट्रैक्टर का चालक वाहन का संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर सड़क किनारे करीब 15 फीट गड्ढे में पलट गई। जिससे मौके पर ही बिरजू की मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए।

हो-हल्ला होने पर जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से गंभीर रूप से जख्मी लोगों को पटोरी अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। मौके पर डॉक्टर ने बिरजू पासवान को मृत घोषित कर दिया। उधर घटना से आक्रोशित लोगों ने बोथ नाला चौक के पास सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

25 मिनट ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

1 घंटा ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

13 घंटे ago