Samastipur

समस्तीपुर के DM व SP ने सरस्वती पूजा को लेकर दिए निर्देश, DJ बजाने पर FIR कर जेल भेजने का निर्देश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शुक्रवार को डीएम योगेंद्र सिंह व एसपी विनय कुमार तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था, आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में वीसी के माध्यम से सभी बीडीओ, सभी थानाध्यक्ष व सीओ जुड़े हुए थे।

इस दौरान डीएम ने सभी बीडीओ व थानाध्यक्ष को पूजा पंडाल के आयोजकों को अविलम्ब लाइसेंस उपलब्ध कराने व पूजा पंडालों में भड़काऊ पोस्टर, बैनर इत्यादि नहीं रहने देने, सभी संवेदनशील स्थानों एवं मूर्ति विसर्जन के स्थानों को चिन्हित करते हुए निगरानी का निर्देश दिया। वहीं पूजा के दौरान संभावित उपद्रव करने वाले तत्वों पर 107 की कार्रवाई करने एवं बांड डाउन कराने का निर्देश सभी थानाध्यक्ष को दिया।

एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को पूजा पंडाल के आयोजकों से लाइसेंस के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर एसडीओ कार्यालय में भेजने, कम से कम 20 लोगों का नाम, आधार की छाया प्रति व मोबाइल नंबर लेने का निर्देश दिया। वहीं डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने व बजाने वाले आयोजक व साउंड सिस्टम मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने का निर्देश दिया। डीएम ने बोर्ड परीक्षा के आयोजन की तैयारी की समीक्षा करते हुए अनुमंडल स्तर पर बनाए गए बालिका परीक्षा केंद्र की जानकारी ली।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

7 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

9 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

9 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

13 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

16 घंटे ago