Samastipur

बढ़ते ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया गया वितरण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड अंतर्गत विभूतिपुर पूर्व पंचायत के वार्ड संख्या 3 में समाजसेवी राजकुमार दास के द्वारा ठंड से राहत पाने के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंदी राम ने किया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान राजकुमार दास ने बताया कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करें। मानव जीवन का यही सबसे बड़ा कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा करते हैं, वे इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन का सच्चा अर्थ गरीब व जरूरतमंद को मदद करना है। समाज में आपसी भाईचारा के लिये समाज के अग्रणी व प्रतिष्ठित लोगों को सदैव आगे रहना चाहिये। मौके पर केशव, मंजू देवी, वीणा देवी, बोधन राम, राजेंद्र राम, कौशल्या देवी आदि मैजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

3 मिनट ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

10 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

10 घंटे ago