Samastipur

समस्तीपुर जिले में अपराध के रोकथाम के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को SP ने दिया टास्क

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- रविवार को पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों के साथ मिटिंग की। जिले में अपराध की रोकथाम के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, व्यवहारिक कुशलता, अनुशासन में कार्य करने तथा साफ-सफाई में रहने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान पुलिस कप्तान ने सभी थाना अध्यक्षों को अपने-अपने थाना के टॉप-10 अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर निगरानी रखने, शराब माफियाओं के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाने तथा सभी आभूषण दुकानदारों के साथ बैठक कर उसकी सुरक्षा का इंतजाम करने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

बैठक के बाद एसपी विनय तिवारी सुपरकॉप स्टाइल में बुलेट पर सवार होकर समस्तीपुर शहर के ट्रैफिक का हाल जानने निकले। एसपी के मूवमेंट से अतिक्रमणकारियों और बाइकर्स गैंग में हड़कंप मच गया। एसपी विनय तिवारी सैकड़ों बाइक सवार पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ कलेक्ट्रेट से होते हुये मगरदही घाट, मथुरापुर घाट, बाजार समिति, मुक्तापुर से लौटकर स्टेशन रोड, माल गोदाम चौक, जितवारपुर सोने लाल ढाला से बारह पत्थर, मोहनपुर रोड होते हुए वापस कलेक्ट्रेट तक बाइक रैली निकली।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी ने कहा कि मुझे आए हुए पांच दिन ही हुए हैं। शहर को जानने के लिए निकले थे। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ठीक नहीं है। जगह-जगह जाम की स्थिति है। क्राइम कंट्रोल को लेकर भी हम लोगों की टीम काम कर रही है। इसको लेकर आज एक मैराथन बैठक हुई है, जिसमें अपराधिक गतिविधियों को समझने की कोशिश की गई है। टीम ने कई जगह शहर में छापेमारी भी की गयी है। इस दौरान एक घर से शराब की बरामदगी भी हुई है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

5 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

7 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

12 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

13 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

13 घंटे ago