समस्तीपुर :- समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने जिले के सात इंस्पेक्टर व चार सबइंस्पेक्टर का तबादला कर दिया है। मिथिला प्रक्षेत्र के आईजी से दूरभाष के माध्यम से प्राप्त मौखिक स्वीकृति के आलोक में एसपी विनय तिवारी ने देर रात तबादले की सूचना जारी की है। एसपी ने पटोरी के थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य का तबादला डीआईयू प्रभारी सह मुफस्सिल अंचल निरीक्षक के रूप में किया है।
वही देवेंद्र यादव को सदर का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा कृष्णा प्रसाद को रोसड़ा थाना अध्यक्ष, अरुण कुमार राय को पटोरी अंचल निरीक्षक, जय कांत साहू को पटोरी का थाना अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह को हिंदी शाखा प्रभारी सह मद्य निषेध कोषांग सह डीसीबी प्रभारी, वहीं मुकेश कुमार को दिया डीआईयू शाखा के अतिरिक्त प्रभार के साथ-साथ ओएसडी पुलिस कार्यालय बनाया गया है।
वही सब इंस्पेक्टर शनी कुमार मौसम को डीआईयू शाखा, दीपशिखा को डीआईयू शाखा मीडिया सेल प्रभारी, राजन कुमार को भी डीआईयू शाखा और आनंद कुमार गौरव को मुफस्सिल थाना में भेजा गया है।
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…