समस्तीपुर/सरायरंजन :- निर्वाचन आयोग के निर्देश पर समस्तीपुर जिले में 13 जनवरी को नगर निकाय जनप्रतिनिधि को शपथ दिलायी जाएगी। नगर पंचायत सरायरंजन के लिए प्रखंड कार्यालय पंचायत समिति भवन में 11.30 बजे जिला आपूर्ति पदाधिकारी सभी जीते हुए पार्षद व मुख्य और उपमुख्य पार्षद को पद के गोपनियता की शपथ दिलायेंगे।
इस दौरान सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड संख्या-16 से जीत हासिल करने वाले 26 वर्षीय सरवर इमाम उर्फ तंजील इमाम भी सबसे युवा वार्ड पार्षद के रूप में शपथ लेंगे। प्रथम चरण के मतदान में सरवर इमाम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तौकिर को 47 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। सरवर इमाम को कुल 179 मत प्राप्त हुए थे वहीं दूसरे नंबर पर आने वाले तौकिर को 132 मत प्राप्त हुए।
पहली बार चुनाव लड़कर 26 साल की उम्र में पार्षद बनने वाले सरवर इमाम ने नगर पंचायत चुनाव से अपने राजनीति करियर की शुरुआत की है। राजनीतिक शास्त्र से स्नातक करने वाले सरवर ने राजनीति को करियर बनाने के सवाल पर कहा कि परिवार वालों के कहने पर पार्षद का चुनाव लड़ा है। जीत से उत्साहित उनका कहना है कि वे जरूरतमंदों की हर मुमकिन मदद करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद से वह क्षेत्र के विकास के लिए आमजनों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए, जिससे शहर, मोहल्लों का विकास होगा। बता दें कि सरवर इमाम सरायरंजन नगर पंचायत कैबिनेट के सबसे कम उम्र के पार्षद हैं।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…