Samastipur

सरायरंजन के बाजीतपुर मेयारी गांव में पशुपालक की पीट-पीटकर हत्या, पशु बांधने को लेकर हुआ था विवाद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजीतपुर मेयारी गांव में पशु बांधने को लेकर हुए विवाद में शनिवार को पशुपालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पशु पालक की पहचान गांव के ही‌ नूनू राय के पुत्र गोविंद राय 55 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर उसे सरायरंजन पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

इस मामले में गांव के ही महेश राय समेत 5 लोगों को आरोपित किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि गोविंद राय अपनी गाय महेश राय के घर के सामने शुक्रवार रात बांध दी थी। शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गई। फिर अचानक महेश राय ने गोविंद राय को धक्का दिया जिस कारण वह पास जमा किए गए ईट से जा टकराए। जिस कारण व गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गोविंद राय की मौत की सूचना पर परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। मामले की जानकारी के बाद से सरायरंजन पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

उधर सरायरंजन थाना अध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपी अभी घर से फरार बताए गए हैं। घटना का कारण पशु बांधने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

8 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

8 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

9 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

18 घंटे ago