समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजीतपुर मेयारी गांव में पशु बांधने को लेकर हुए विवाद में शनिवार को पशुपालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पशु पालक की पहचान गांव के ही नूनू राय के पुत्र गोविंद राय 55 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर उसे सरायरंजन पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
इस मामले में गांव के ही महेश राय समेत 5 लोगों को आरोपित किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि गोविंद राय अपनी गाय महेश राय के घर के सामने शुक्रवार रात बांध दी थी। शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गई। फिर अचानक महेश राय ने गोविंद राय को धक्का दिया जिस कारण वह पास जमा किए गए ईट से जा टकराए। जिस कारण व गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गोविंद राय की मौत की सूचना पर परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। मामले की जानकारी के बाद से सरायरंजन पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
उधर सरायरंजन थाना अध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपी अभी घर से फरार बताए गए हैं। घटना का कारण पशु बांधने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…
बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…