समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSWeather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 31 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार, छाएंगे गरज वाले बादल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है।

पूर्वानुमान की अवधि में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 31 जनवरी को उत्तर बिहार के जिलों में गरज वाले बादल छा सकते हैं। उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह में हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 24 से 27 और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। औसतन छह से नौ किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। शुक्रवार की सुबह से बादल छाए रहे। पछिया हवा भी चली। हालांकि, दिन में धूप खिली रही। शाम होने के बाद ठंड में हल्की वृद्धि हुई।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150