समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टरों के बीच ड्यूटी रोस्टर को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके कारण मंगलवार से ड्यूटी रोस्टर लागू होने के बाद तय डॉक्टर के नहीं आने से दोपहर में इमरजेंसी कई घंटे खाली रहा। सूचना पर दो डॉक्टरों को आधा-आधा समय में इमरजेंसी ड्यूटी संभालना पड़ा।
बताया गया है कि नए डॉक्टरों के योगदान के बाद नया रोस्टर बना था, जिसे मंगलवार से लागू किया गया। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि सभी डॉक्टरों से विमर्श के बाद ही ड्यूटी रोस्टर बना है। इसके बावजूद कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। समस्या के निदान का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि नए ड्यूटी रोस्टर के अनुसार कुछ डॉक्टरों को केवल ओपीडी तो कुछ को केवल इमरजेंसी ड्यूटी दी गयी है। वहीं कुछ ऐसे भी डॉक्टर हैं, जिन्हें इमरजेंसी व ओपीडी दोनों ड्यूटी दी गयी है।
वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों में इमरजेंसी में केवल दो डॉक्टरों में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष एवं फिजिशियन में डॉ. मनीष कुमार की ही ड्यूटी लगायी गयी है। जबकि विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पीडी शर्मा को इमरजेंसी से हटाकर सप्ताह में चार दिन ओपीडी एवं मेडिकल बोर्ड में लगाया गया है।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…