समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में बिना उचित यात्रा टिकट/प्राधिकार के यात्रा करने वालों की धर-पकड़ के लिए विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में मंडल के समस्तीपुर एवं दरभंगा स्टेशनों पर 5 से 7 जनवरी तक बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके।
इन अभियानों के दौरान समस्तीपुर एवं दरभंगा स्टेशन से गुजरने वाली मेल/एक्सप्रेस एवं सवारी गाड़ियों में बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए यात्रियों से निर्धारित प्रभार लिए गये। प्रभार नहीं देने वाले व्यक्तियों को न्यायिक दंडाधिकारी (रेलवे) के समक्ष प्रस्तुत किया गय। इन अभियानों के दौरान तीन दिनों में कुल 465 मामलों से जुर्माने के रूप में 2.05 लाख की राशि प्राप्त हुई।
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…