Samastipur

समस्तीपुर शहर और आसपास से चोरी व छीनी गई 58 मोबाइल पुलिस ने किया रिकॉवर, 4 टीमों ने 10 दिनों में पाई सफलता

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर और आसपास के इलाकों में चोरी व‌ लूटी गई विभिन्न कंपनियों की 58 मोबाइल पुलिस ने विभिन्न स्थानों से छापेमारी कर बरामद किया है। हालांकि इस दौरान अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मोबाइल बरामद करने में पुलिस को यह सफलता पिछले 10 दिनों में चार अलग-अलग टीम ने कर दिखाया है। SP विनय तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोमवार को बताया कि वह जिला में जब ज्वाइन किए थे तो उन्होंने मोबाइल चोरी, छिनतई तथा खो जाने के मामले की समीक्षा की। तो बड़े पैमाने पर मोबाइल गायब होने की सूचना मिली।

सूचना यह भी थी कि उक्त मोबाइलों से अपराधिक घटनाएं हो रही है। जिसके बाद इस मामले में चार अलग-अलग टीम का गठन किया गया। चार अलग-अलग टीमों द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत विभिन्न स्थानों से 58 मोबाइल बरामद की गई। उक्त बरामद किए गए मोबाइल, मोबाइल धारकों को बुलाकर वापस किया जा रहा है।

बता दें कि समस्तीपुर में यह पहली बार हो रहा है जब रिकवर की गई मोबाइल ‘ऑन द स्पॉट’ मोबाइल धारकों को फोन कर बुला कर दिया जा रहा है। एसपी ने बताया कि पुलिस की टीम बाइक चोरी को लेकर भी काम कर रही है। इसके लिए भी अलग-अलग टीम का गठन किया गया है। पूरी टीम शहर से चोरी व लूटी गई बाइकों के बारे में सूचना संग्रह कर उसे बरामद करने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि खोई हुई चीज मिलने पर लोगों को अत्यंत खुशी मिलती है, इससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ता है। इसी उद्देश्य से टीम बनाकर ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान चोरी और लूटी गई मोबाइल व बाइक की रिकवरी के लिए पुलिस की टीम काम करेगी। जिसे अलग-अलग दो 2 वर्षों के खंडों में बांटा गया है। अभी 2 वर्ष के अंदर चोरी और लूटी गई बाइक और मोबाइल की रिकवरी के लिए पुलिस की टीम काम कर रही है। मोबाइल के बाद जल्द ही बड़ी संख्या में बाइक भी बरामद होने की संभावना है। इस मौके पर अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोग काफी खुश नजर आए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

12 मिनट ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

2 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

15 घंटे ago