Samastipur

पटेल मैदान में गणतंत्र दिवस की परेड में 5 प्लाटून होंगे शामिल, प्रियंका डीएपी महिला प्लाटून की संभालेंगी कमान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर पटेल मैदान में ध्वजाराेहण का जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां वरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं जिला स्तरीय सभी 32 विभाग की झांकी भी निकाली जाएगी। बताया गया कि गणतंत्र दिवस पर इस बार 5 प्लाटून परेड में भाग ले रही है।

इसमें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल बीएमपी, महिला व पुरूष डीएपी के अलावा गृहरक्षक वाहिनी होमगार्ड व एनसीसी के स्काउट व गाइड शामिल रहेंगे। इसको लेकर सभी प्लाटून के जवानों ने शनिवार को परेड की रिहर्सल की। वहां मौजूद सार्जेन्ट मेजर नयन कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड में अब तक 5 प्लाटून का शामिल होना तय हुआ है। जिसमें बीएमपी प्लाटून की कमान रविन्द्र भारती संभालंगे।

वहीं डीएपी महिला प्लाटून की कमान प्रियंका कुमारी, डीएपी पुरूष प्लाटून की कमान रविकांत व होमगार्ड प्लाटून की कमान अभिषेक भारती संभालेंगे। मेजर ने बताया कि बीते कई दिनों से परेड को लेकर सुबह में रिहर्सल किया जा रहा है। वहीं बताया गया कि 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती में सीएम का कार्यक्रम होने से फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को कराने को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है। जल्द ही फाइनल रिहर्सल को लेकर तिथि व समय तय किया जाएगा। उससे पूर्व प्रतिदिन परेड रिहर्सल का कार्य किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

6 मिनट ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

31 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

12 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

13 घंटे ago

शहर के गणेश चौक स्थित माॅल में खरीदारी करने गयी महिला का पर्स चोरी, करीब 7 हजार रुपये समेत जरूरी कागजात पलक झपकते गायब

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार…

13 घंटे ago