Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर का शपथ ग्रहण समारोह कल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- नगर निगम समस्तीपुर के साथ चार नगर परिषद दलसिंहसराय, रोसड़ा, पटोरी व ताजपुर व तीन नगर पंचायत सरायरंजन, मुसरीघरारी व सिंघिया में दो चरणों में हुए चुनाव व मतगणना बाद आयोग की ओर से सभी पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों व मुख्य पार्षदों के शपथ ग्रहण की तिथि घोषित की जा चुकी है।

इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह डीएम योगेन्द्र सिंह के निर्देश पर समस्तीपुर नगर निगम के साथ सभी निकायों में शपथ ग्रहण को लेकर निकाय मुख्यालयों में ही स्थल चयन कर शपथ की तैयारी पूरी करा ली गई है।

बताया जाता है कि जिला के 7 नगर निकायों में 13 जनवरी शुक्रवार को एक साथ 11:30 दिन में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय किया गया है। जबकि पटोरी में उसी दिन 3 बजे से शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा। बताया गया कि नगर निगम के सभी पदधारकों का शपथ ग्रहण कलेक्ट्रेट सभागार में होगा।

जबकि ताजपुर का प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में, दलसिंहसराय का अनुमंडल सभागार में, पटोरी का नगर परिषद पटोरी सभागार में, रोसड़ा का रोसड़ा नगर परिषद सभागार में, संघिया का पंचायत समिति भवन में, मुसरीघरारी का बथुआ बुजुर्ग के बीआरसी भवन में व सरायरंजन का प्रखंड कार्यालय के समि भवन में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बताया गया कि समस्तीपुर नगर निगम के सभी पार्षद, मेयर व डिप्टी मेयर की शपथ डीएम दिलाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

8 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

8 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

11 घंटे ago