Samastipur

समस्तीपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू मारकर की हत्या, भतीजा को भी किया घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर पंचायत के नारायणपुर गांव में शुक्रवार दोपहर छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू मारकर हत्या कर दी। जबकि अपने भतीजे को जख्मी कर दिया। मृतक की पहचान गांव के बुधन साहनी के रूप में की गई है। जबकि जख्मी मृतक का पुत्र नीतीश कुमार बताया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सहोदर भाई बुधन और बुलचन के बीच गत सप्ताह लकड़ी रखने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर नीतीश मकर संक्रांति को लेकर अपने संबंधी के यहां चुरा और तिल पहुंचाने जा रहा था इसी दौरान उसके चाचा बुलचंद ने उसे घेर लिया और चाकू से वार किया। जहां से वह किसी तरह भाग गया।

इसी दौरान नीतीश के पिता बुधन सहनी वहां पहुंचे तो बुलचन अपने बड़े भाई बुधन पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया। बाद में परिवार के लोग घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा है। जबकि नीतीश का उपचार मोहिउद्दीननगर सीएससी में कराया जा रहा है।

घटना को लेकर तनाव का वातावरण बना हुआ है। बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी नरेश प्रसाद यादव ने बताया कि इस मामले में जख्मी नीतीश के बयान पर मूलचंद साहनी के अलावे भिखन साहनी आदि को आरोपित करते हुए बयान दिया गया है। ‌आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई है। हालांकि आरोपी सभी घर से फरार बताए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

37 मिनट ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

2 घंटे ago

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

2 घंटे ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

2 घंटे ago

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

12 घंटे ago