समस्तीपुर :- बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए 6 वर्ष से अधिक समय बीत चुका हैं। बावजूद बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से सफल नहीं हो सका है। आए दिन अलग-अलग इलाकों से देसी और विदेशी शराब की बरामदगी हो रही है। सरकार और प्रशासन के द्वारा लगातार शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के दावे भी किए जा रहे हैं।
शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को शराब न पीने की शपथ भी दिलाई गई थी। लेकिन समाहरणालय परिसर में फेंकी गई शराब की खाली बोतल शराबबंदी कानून की पोल खोलने के लिए काफी है। सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि जिस परिसर में जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी सरकारी योजनाओं और कानून को एग्जीक्यूट करने के लिए बैठते हो, उसी परिसर से शराब की बोतल मिलना शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े करने के लिए काफी है।
ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर इतनी संख्या में ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बोतल आखिर इस परिसर में कैसे आ गई ? जहां दिन भर अधिकारियों और कर्मचारियों की चहल-पहल होती है तो वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होते हैं। ऐसे में अब देखना है कि इस मामले पर जिला प्रशासन क्या कुछ कार्रवाई करती है।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…