समस्तीपुर [केशव बाबू] : समस्तीपुर पुलिस बेलगाम अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा अभियान चलाए जा रहे है। इसी के तहत पुलिस ने विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पकाही गांव से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। रोसड़ा डीएसपी के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में एक कार्बाइन, दो कार्बाइन के मैगजीन, एक रायफल, दो देशी पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किया है।
इस दौरान पुलिस ने एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी विनय तिवारी का बताना है कि स्पेशल ड्राइव के तहत विभूतिपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर एक घर में की गई छापामारी में भारी मात्रा में अवैध अग्न्यास्त्र और कारतूस बरामद की गई। इस दौरान गृह स्वामी बैधनाथ महतो मौके से भागने में सफल रहे। वहीं उनकी पत्नी सावित्री देवी को गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी के दौरान घर से एक कारबाईंन, दो कार्बन के मैगजीन, एक राइफल, दो देशी पिस्तौल, 27 जिंदा कारतूस , जिनमे 9MM ,7.2MM कारतूस शामिल है। इसके अलावे दो फोन एवं एक मोटरसाइकिल की बरामदगी किया गया है। एसपी का बताना है कि फरार गृह स्वामी बैद्यनाथ महतो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर हथियार कहां से और किसके द्वारा सप्लाई किए जा रहे थे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…