Samastipur

SP अचानक पहुंचे दलसिंहसराय, पैदल मार्च कर लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, कहा- हर सोमवार को फील्ड में रहेंगे पुलिसकर्मी, देखें वीडियो…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी सोमवार सुबह अचानक दलसिंहसराय पहुंच गए। एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च निकाला। इस दौरान दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश पांडे व थानाध्यक्ष सुनील कुमार समेत दर्जनों पुलिसकर्मी पैदल मार्च में शामिल हुए।

एसपी ने बताया कि हर सोमवार को समस्तीपुर पुलिस के द्वारा ‘नो ऑफिस डे’ कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस दौरान तमाम थाना के पदाधिकारी और पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरेंगे। वहीं व्यवसाय, बैंक, स्वर्णकारों और शहरवासियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ करेंगे। अगर उनको कोई समस्या हो तो समस्तीपुर पुलिस द्वारा उनकी समस्या का निदान भी किया जाएगा।

इसी को लेकर सोमवार को दलसिंहसराय में एसपी ने खुद पैदल मार्च निकाला व शहर में जाम की समस्याओं को को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि उन्होंने क्राइम कंट्रोल के लिए अपनी नियमावली बनाई है, जिसके तहत हुआ सोमवार को नो ऑफिस डे की घोषणा की है। यानी इस दिन सभी पुलिस पदाधिकारी समेत वह खुद भी सड़कों पर रहेंगे।

पुलिसकर्मी इस दौरान बैंक वेबसाइट प्रतिष्ठान एवं जगहों पर जाकर लोगों से बात करेंगे और क्राइम कंट्रोल को लेकर विभिन्न उपायों पर चर्चा करेंगे, जिसके बाद इस पर कंप्लायंस किया जाएगा। उधर एसपी के अचानक पहुंचने पर पुलिस पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। शहर के लोग भी पहली बार एसपी को शहर में फ्लैग मार्च करते हुए देख रहे थे। इस दौरान एसपी ने लोगों से निडर होकर कारोबार करने का आह्वान किया।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

11 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

21 घंटे ago