Samastipur

कर्पूरीग्राम थाना की पहली थानाध्यक्ष बनी अनिशा, CM नीतीश आज नवसृजीत थाना का करेंगे उद्घाटन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना को विभाजित कर नवसृजित कर्पूरी ग्राम थाना बनाया गया है। यहां के पहले थानाध्यक्ष के रूप में महिला थाना की पुअनि अनिशा कुमारी को थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। वहीं मुफस्सिल थाना के पुअनि इम्तियाजुल हक खाँ को अपर थानाध्यक्ष (विधि व्यवस्था) एवं प्रियंका कुमारी को अपर थानाध्यक्ष (अनुसंधान) बनाया गया है। इसके अलावा स.अ.नि. राम तवक्या सिंह और नवल किशोर साह को मुफ्फसिल थाना से कर्पूरी ग्राम थाना में पदस्थापित किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस थाने के अधीन कर्पूरीग्राम के अलावा आधारपुर, बाघी, सिंघिया खूर्द, नीरपुर, पूनास, कोण बाजितपुर, बेला, शंभूपट्‌टी व विक्रमपुर बांदे पंचायत को शामिल किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कल सीएम नीतीश कुमार इस थाने का उद्घाटन करेंगे।

बता दें कि मुफस्सिल थाने का इलाका शहर के चारों ओर घुमा कर है। जिस कारण पुलिस पदाधिकारी को लंबी दूरी तय करनी होती थी। आपराधिक घटना की सूचना पर पुलिस की टीम काफी विलंब से मौके पर पहुंच पाती थी।

प्रखंड और अंचल बनाये जाने की भी संभावना :

बताया गया है कि कर्पूरी जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्पूरीग्राम को प्रखंड व अंचल बनाने की घोषणा कर सकते हैं। स्थानीय लोगों की लंबे समय से यह मांग रही है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन भी इसको लेकर तैयारी कर रहा है। लेकिन इस बारे में कोई अधिकारिक तौर पर बोलने को तैयार नहीं है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

13 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

15 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

18 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

1 दिन ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 दिन ago