समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना को विभाजित कर नवसृजित कर्पूरी ग्राम थाना बनाया गया है। यहां के पहले थानाध्यक्ष के रूप में महिला थाना की पुअनि अनिशा कुमारी को थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। वहीं मुफस्सिल थाना के पुअनि इम्तियाजुल हक खाँ को अपर थानाध्यक्ष (विधि व्यवस्था) एवं प्रियंका कुमारी को अपर थानाध्यक्ष (अनुसंधान) बनाया गया है। इसके अलावा स.अ.नि. राम तवक्या सिंह और नवल किशोर साह को मुफ्फसिल थाना से कर्पूरी ग्राम थाना में पदस्थापित किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस थाने के अधीन कर्पूरीग्राम के अलावा आधारपुर, बाघी, सिंघिया खूर्द, नीरपुर, पूनास, कोण बाजितपुर, बेला, शंभूपट्टी व विक्रमपुर बांदे पंचायत को शामिल किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कल सीएम नीतीश कुमार इस थाने का उद्घाटन करेंगे।
बता दें कि मुफस्सिल थाने का इलाका शहर के चारों ओर घुमा कर है। जिस कारण पुलिस पदाधिकारी को लंबी दूरी तय करनी होती थी। आपराधिक घटना की सूचना पर पुलिस की टीम काफी विलंब से मौके पर पहुंच पाती थी।
बताया गया है कि कर्पूरी जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्पूरीग्राम को प्रखंड व अंचल बनाने की घोषणा कर सकते हैं। स्थानीय लोगों की लंबे समय से यह मांग रही है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन भी इसको लेकर तैयारी कर रहा है। लेकिन इस बारे में कोई अधिकारिक तौर पर बोलने को तैयार नहीं है।
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…