Samastipur

त्रिमूर्ति डेयरी स्ट्राइकर्स ने न्यू स्टार क्रिकेट क्लब को 49 रनों से किया पराजित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- स्थानीय न्यू सब्जी मंडी बाजार समिति के प्रांगण में राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 2 का दूसरा मैच त्रिमूर्ति डेयरी स्ट्राइकर्स एवं न्यू स्टार क्रिकेट क्लब समस्तीपुर के बीच खेला गया। टॉस त्रिमूर्ति के कप्तान राजकुमार ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम ने 20 ओवर में 185 रन का स्कोर खड़ा किया।

टीम की तरफ से कुणाल मणि ने 62 रन, अमित ने 41, भज्जी ने 31 एवं छोटू ने 24 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में न्यू स्टार के अंकित ने 3, डिम्पल और रवि ने 2-2, राजा और सुमित ने 1-1 विकेट हासिल किया। एक खिलाड़ी रन आउट हो गए। लक्ष्य प्राप्ति को उतरी न्यू स्टार की पूरी टीम ने अन्तिम ओवर की समाप्ति तक 136 रन ही स्कोर कर पाई।

इस प्रकार से त्रिमूर्ति डेयरी ने मैच को 49 रनों से जीत लिया। न्यू स्टार की ओर से रूपेश ने 24, गुलशन ने 20, रवि ने 16, राजा ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में छोटू, अमित और मनीष ने 2-2 विकेट, मोहन राहुल ने 1-1 विकेट हासिल किया। आज के मैन ऑफ द मैच त्रिमूर्ति के खिलाड़ी अमित घोषित किये गए। जिन्हें आज के अतिथि श्री हॉस्पिटल के डॉ० आलोक कुमार ने ट्रॉफी प्रदान किया।

आज के मैच का शुभारंभ ब्रिलिएंट साइंस अकादमी के डायरेक्टर मनोज कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए किया। मैच के दौरान एम्पायर के रूप में पंकज कुमार एवं विवेक कुमार ने अपना योगदान दिया। वहीं स्कोरिंग का कार्य रूपक कुमार ऋषभ ने एवं कॉमेंट्री का कार्य मोहम्मद राजन ने किया। मैच के दौरान मुख्य रूप से टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष विनय कुमार, बाजार समिति क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद चाँद, सुभाष कुमार, नवनीत कुमार, अंकित, नीतीश पटेल, नीतीश पासवान, सौरभ, बुलबुल, रॉकी, कुंदन, सुमित एवं बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी दर्शक मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

6 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

11 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

13 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

15 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

20 घंटे ago