Samastipur

दलसिंहसराय में इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या; शव को रेलवे लाइन पर फेका, केराई मसकोठी का रहने वाला है मृतक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भटगामा गांव के पास रेलवे लाइन के पास रविवार की अहली सुबह इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दिया । छात्र के मुंह में गोली मारी गई है। रेलवे लाइन के पास युवक की गोली मारकर की गई हत्या की सूचना के बाद दलसिंहसराय थाने की पुलिस के साथ समस्तीपुर जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

युवक के पास मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई मसकोठी वार्ड संख्या 9 निवासी धर्मेंद्र सिंह के दूसरे पुत्र सौरव कुमार (17) के रूप में की गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के दोस्त रूम पार्टनर बबलू कुमार ने बताया कि मृतक के साथ चार अन्य दोस्तो के साथ वह लोकनाथपुर गंज मोहल्ले के किराया का रूम लेकर रहता है।

सभी दोस्त मंसूरचक रोड स्थित एक कोचिंग में साइंस की पढ़ाई कर रहे थे। मृतक सौरव आगामी एक फरवरी से इंटर का परीक्षा भी देने वाला था। रविवार की अहली सुबह सौरव लोकनाथपुर गंज स्थित किराए के मकान से निकला था। उसने अपना स्मार्ट मोबाइल फोन रूम में ही छोड़ दिया था। एक छोटा मोबाइल फोन लेकर निकला था। जिसके बाद मुझे सूचना मिली कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

इधर सूचना के बाद मृतक के पिता धर्मेंद्र सिंह के साथ चाचा जितेंद्र सिंह, दादी के साथ पंचायत में मुखिया चंद्रमणि सिंह मौके पर पहुंचकर जानकारी लेने में जुटे थे। घटना को लेकर मृतक के पिता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह सरस्वती पूजा के विसर्जन के दिन ही दलसिंहसराय लौट आया था। पिछले एक वर्षो से पढ़ाई को लेकर वह दलसिंहसराय में डेरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद वह फफक- फफक का रोने लगे।

वहीं समस्तीपुर जीआरपी थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रेम प्रंग की बाते समाने आई है जिसकी भी जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच की जायेगी। उसके बाद ही स्पष्ट होगा की पूरा मामला क्या है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के 1.06 लाख सरप्लस टीचर क्या करेंगे? सम्राट के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया प्लान

बिहार के प्राथमिक विद्यालयों के मानक से अधिक पदस्थापित शिक्षकों को बाल बाटिका और आंगनबाड़ी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : धूम्रपान के अलावे वायु प्रदूषण भी बन रहे लंग कैंसर की बड़ी वजह, हर चार लंग कैंसर मरीजों में एक का कारण वायु प्रदूषण

समस्तीपुर : विश्व लंग कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फेफड़ों के कैंसर…

4 घंटे ago

पुराने पीकू वार्ड में शिफ्ट होगा सिविल सर्जन कार्यालय, जर्जर भवनों को तोड़कर बनाया जाएगा 100 बेड का CCU

समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना के आधुनिकीकरण…

5 घंटे ago

नागपंचमी पर प्रदर्शन के लिए सांपो को पकड़ कर रखने की सूचना पर बीडीओ ने छापेमारी कर सांपो को करवाया मुक्त

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर बीडीओ संजीब कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के रायपुर गांव के…

7 घंटे ago

शहर के मगरदही घाट पर लेनदेन के विवाद में दो फल दुकानदार आपस में भिड़े, चार जख्मी; दोनों पक्षों के आवेदन पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के…

17 घंटे ago