Samastipur

आदर्शनगर से गायब कंपाउंडर बेगूसराय से किया गया बरामद, कहा- पारिवारिक टेंशन के कारण हो गया था गायब

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के आदर्शनगर मोहल्ला स्थित कृष्णा हॉस्पिटल का लापता कर्मी शुक्रवार को बेगूसराय में मिला है। कर्मी राजू शाह का कहना है कि वह पारिवारिक टेंशन के कारण किसी को बिना बताए यहां से चला गया था। उनका मोबाइल ओटी में ही छूट गया था। चुकी जिस समय वह निकला उस समय वह ओटी का कपड़ा पहले हुए थे। तेजी से निकले के कारण मोबाइल ओटी वाला कपड़ा में ही रह गया।

उसने बताया कि उसका किसी कर्मी से कोई विवाद नहीं है। बता दें कि लापता कर्मी राजू साह की पत्नी बारह पत्थर निवासी संगीता देवी द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उसके पति आदर्शनगर के कृष्णा हॉस्पिटल में ओटी कंपाउंडर के रूप में कार्य करते हैं। बुधवार को वह कार्य के लिए हॉस्पिटल गए थे। जहां से उन्होंने फोन कर बताया था कि उनके साथ कार्य करने वाला राघवेंद्र से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। जिसको लेकर राघवेंद्र ने जान से मार देने की धमकी दी है।

कंपाउंडर की पत्नी का आरोप था कि वह बुधवार शाम से अपने पति को फोन लगाती रही लेकिन उनका फोन नहीं उठ रहा था। बाद में उनके पति के ही मोबाइल से हॉस्पिटल के कर्मी ने बताया कि उनके पति शाम सात बजे से हॉस्पिटल में नहीं है। संगीता का आरोप था कि उसके पति की साजिश के तहत कहीं हत्या न कर दी जाय।

इसी बीच उसे बेगूसराय से राजू को बरामद कर लिया गया, जहां वह एक अन्य अस्पताल में ओटी कंपाउंडर के रूप में शुक्रवार को ही नौकरी पकड़ा था। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद बेगूसराय के उक्त अस्पताल संचालक ने राजू शाह की पहचान कर ली और इसकी जानकारी समस्तीपुर के कृष्णा हॉस्पिटल के संचालक को फोन कर दी। जानकारी मिलते ही राजू को समस्तीपुर लाया गया जहां मुफस्सिल थाने पर उसे सुपुर्द कर दिया गया। इन बातों की जानकारी राजू शाह ने खुद दी।

देखें राजू शाह ने क्या कुछ कहा…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

7 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

9 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

9 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

13 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

16 घंटे ago