Samastipur

पटोरी के दरवा गांव में नल-जल के फूटे पाइप से जलजमाव, कड़ाके की ठंड में भी पानी के बीच सड़क पार करते हैं लोग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड अंतर्गत दरवा गांव के वार्ड संख्या-5 निवासी कड़ाके की ठंड में जलजमाव के शिकार हैं। सड़कों पर जलजमाव रहने के कारण लोगों को इस ठंड में भी खेलकर पार करना पड़ रहा है। यहां के लोगो को जलजमाव की समस्या से निजात नहीं मिल रहा है। बीते तीन महीने पूर्व से नल जल योजना से लगे पाईप फूट जाने से सड़को पर जलजमाव व गंदगी की समस्या बनी हुई है।

आस-पास रहने वाले व इस मार्ग से आने जाने वाले लोगों को पानी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सड़क किनारे नाले नहीं होने के कारण व नल योजना का फटा पाईप से पानी का तेज बहाव के कारण सड़क पर जलजमाव हो गया है।

पूर्व में नल जल योजना पीएचङी विभाग के जेई को ग्रामीणों ने आवेदन दिया था। स्थानीय लोगो ने अधिकारी से जलजमाव की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक इस समस्या को कोई निदान नहीं हुआ। सरे हुए पानी से जीना मुहाल हो गया है। सड़क पर जलजमाव रहने के कारण गंदे पानी से मच्छर पनपता है।

इस कारण संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। साथ ही टोले मे डायरिया व ङेंगू जैसे महामारी फैलने की आशंका है। ग्रामीण विवेक कुमार, विश्वनाथ सहनी, मनोज कुमार, रौशन सहनी, घुना सहनी मंगल सहनी सहित पूरे ग्रामीणों ने काफी स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारीयों के प्रति निराशा व्यक्त किया है। हालांकि स्थानीय प्रखंड प्रशासन का कहना है कि इसके लिए पीएचडी विभाग को पत्राचार किया गया है। नल जल का पाइप अंदर से टूटा हुआ है जिसे पीएचडी विभाग ही ठीक करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

2 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

2 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

15 घंटे ago